Friday, March 20, 2026
Latest:
व्यापार

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे चढ़कर 81.95 पर

मुंबई, 16 जून (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे बढ़कर 81.95 के स्तर पर पहुंच गया।

विश्लेषकों ने कहा कि स्थानीय शेयर बाजारों में एफआईआई की लिवाली ने भी रुपये की धारणा को मजबूती दी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.97 पर खुला और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले 30 पैसे की बढ़त के साथ 81.95 पर पहुंच गया।

रुपया इससे पहले बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले गिरकर 82.25 पर बंद हुआ था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 0.22 फीसदी फिसलकर 75.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 102.23 पर था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *