Sunday, March 22, 2026
Latest:
मनोरंजन

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का वीडियो एवं थीम गाना लांच

मुंबई, 04 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन समेत कई सितारे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के वीडियो एवं थीम गाना में नजर आये। इस साल हमारा देश की आजादी के 75 साल पूरे कर लेगा। इस अवसर को खास बनाने के लिए सरकार की तरफ से ‘अमृत महोत्सव’ का ऐलान किया गया है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत कर दी गयी है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का वीडियो एवं थीम सॉन्ग लॉन्च किया गया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन, आशा भोंसले, अनुपम खेर सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। गाने में फिल्मम जगत के दिग्गज कलाकारों से लेकर क्रिकेटर एवं एथलीट्स को भी शामिल किया गया है। गीत की शुरुआत में ही अमिताभ बच्चन तिरंगे को सलाम करते नजर आते हैं। इस गाने में सोनू निगम, आशा भोंसले ने भी अपनी आवाज दी है। गीत के वीडियो में कीर्ति सुरेश और प्रभास भी नजर आये।2.20 मिनट के इस गाने में पूरे देश को एक साथ पिरोने की कोशिश की गई है। अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली के साथ नजर आ रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *