खेल

पांचवां और निर्णायक मैच बारिश के कारण रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर रही

बेंगलुरु, 20 जून (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां और निर्णायक टी20 में रविवार को बारिश के कारण रद्द हो गया। मैच बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन खेल शुरू होने के कुछ देर बाद फिर बारिश आ गयी और खेल रुक गया। बारिश के कारण खेल रुकने के समय भारत 3.3 ओवर में 28 रन पर अपने दो विकेट खो चुका था। ईशान किशन 15 और ऋतुराज गायकवाड 10 रन बनाकर लुंगिसानी एनगिडी के शिकार बने। मैच भारतीय समयानुसार रात नौ बजकर 50 मिनट पर अम्पायरों ने रद्द घोषित किया। मैच रद्द होने के बाद ड्रेसिंग रूम वाले एरिया में सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। वहां अंपायर भी मौजूद हैं। निर्णायक मुक़ाबले का बारिश से धुल जाना निराश करने वाला है। भारत के पास घर में दक्षिण अफ़्रीका से पहली टी20 सीरीज़ जीतने के बढ़िया मौक़ा था। भारत में 2011 के बाद से दक्षिण अफ़्रीका सीमित ओवरों की सीरीज़ में अपराजेय रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *