देश दुनिया

सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ देश में 150 जगह छापेमारी की

नई दिल्ली, 30 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को देश भर में अचानक 150 जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान मुख्य रूप से भ्रष्टाचार के उन बिंदुओं को ध्यान रखकर चलाया गया जिनकी वजह से सरकारी तंत्र में आम आदमी और छोटे कारोबारियों को सबसे ज्यादा चोट पहुंचती है। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान भ्रष्टाचार के संभावित तरीकों और आम आदमी के सामने ऐसे विभागों की सेवाएं लेते समय आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरुक करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *