देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

मोदी सरकार में सबसे अधिक बढ़ा हज यात्रियों का कोटा

नई दिल्ली, 02 दिसंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक हज यात्रियों का कोटा बढ़ा है और इंडोनेशिया के बाद सर्वाधिक हज यात्री भारत से जाते हैं। श्री नकवी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए गुरुवार को कहा कि हज के लिए सउदी अरब जाने वालों को वहां के जो भी प्रोटोकाल है उसे मानना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के मद्देनजर ही इम्बार्केशन प्वॉइंट्स को कम किया गया है। कोरोना से पहले 21 इम्बार्केशन प्वॉइंट्स थे जिनको घटाकर अब दस कर दिया गया है। दरअसल इस बार हज 2022 के लिए 21 की जगह 10 इम्बार्केशन प्वॉइंट्स तय किये गए हैं जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *