देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

दिल्ली में सुबह उमस रही, आज भी बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 03 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। दिल्ली में शुक्रवार को सुबह उमस रही और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अधिकारी ने दिन में मुख्यतः बादल छाए रहने और मध्यम वर्षा या गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस पास रह सकता है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *