मनोरंजन

‘येलो’ जूतों में ‘डर्टी फेलो’ बने अनिल कपूर, शेयर किया पुरानी फिल्म का मजेदार पोस्टर

मुंबई, 29 जून (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बॉलिवुड ऐक्टर अनिल कपूर अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। अनिल कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर काफी मजाकिया पोस्ट्स शेयर करते हैं। अनिल कपूर ने अब अपनी एक काफी पुरानी फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इस पर मजेदार कॉमेंट भी किया है। इस पोस्टर में अनिल कपूर पीले रंग के कपड़ों और जूतों में नजर आ रहे हैं।

दरअसल अनिल कपूर की फिल्म ‘इंसाफ की आवाज’ का यह पोस्टर फिल्म क्रिटिक राजा सेन ने शेयर किया था। राजा ने अनिल कपूर को टैग करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘इस पुराने मूवी पोस्टर पर नजर ठहर गई। अनिल कपूर के कपड़ों पर ध्यान गया। उनके जूतों को बिल्कुल मिस न करें।’ अनिल कपूर ने इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘येलो येलो डर्टी फेलो…लेकिन जूते हमेशा चर्चा में रहेंगे।’

अनिल कपूर की फिल्म ‘इंसाफ की आवाज’ साल 1986 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा रेखा, रिचा शर्मा, राज बब्बर, कादर खान, अनुपम खेर, असरानी, गुलशन ग्रोवर और अनुपम खेर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। अभी अनिल कपूर अगली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *