खेल

नीरज चोपड़ा ने मीटिंग सिडडे डी लिस्बोआ जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

नई दिल्ली, 11 जून (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। । भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोवर एथलीट (भाला फेंक खिलाड़ी) नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को लिस्बन में चल रहे मीटिंग सिडडे डी लिस्बोआ जेवलिन थ्रो टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। नीरज ने अपने छठे और आखिरी प्रयास में 83.18 मीटर का थ्रो रिकॉर्ड किया। पांच प्रतियोगियों के बीच 23 वर्षीय चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 83.18 मीटर था, जिससे उन्होंने स्वर्ण पर कब्जा किया। अन्य प्रतियोगी 80 मीटर का आंकड़ा पार करने में विफल रहे। चोपड़ा का शुरूआती थ्रो 80.71 मीटर था जबकि उनका दूसरा और तीसरा प्रयास फाउल गया। अपने चैथे प्रयास में वह केवल 78.50 मीटर का थ्रो फेंक सके। उनका पांचवां प्रयास भी फाउल था जबकि आखिरी और छठा थ्रो 83.18 मीटर का था। चोपड़ा का मार्च में पटियाला में सीजन का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 88.07 मीटर का था। लिस्बन प्रतियोगिता में लगभग 18 महीनों के बाद चोपड़ा की विदेशी धरती पर वापसी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *