Tuesday, March 17, 2026
Latest:
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के ग्लैमरस अंदाज पर ठहरीं नजरें, निक जोनस संग मारी एंट्री

लॉस एंजिल्स, 24 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हमेशा चर्चा में बने रहते हैं और दुनियाभर में इनकी लंबी फैन-फॉलोइंग है। कई बड़े इवेंट्स में प्रियंका और निक की तस्वीरें, रेड कार्पेट लुक्स और स्टाइलिश फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अब बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 के प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इन अवॉर्ड्स का आयोजन 23 मई को अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस में हुआ।

बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 के दौरान प्रियंका चोपड़ा न्यूड कलर के शिमरी थाई-हाई स्लिट आउटफिट में नजर आईं। प्रियंका के साथ तस्वीर में निक जोनस भी नजर आ रहे हैं और उन्होंने ग्रीन कलर के पैंट्स, शर्ट और जैकेट पहन रखे हैं।

बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा केवल अपने पति निक जोनस का साथ देने ही नहीं पहुंची थीं बल्कि वह इस शो में प्रेजेंटर के तौर पर भी शामिल हुईं। प्रियंका काफी समय बाद यूएस में नजर आ रही हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय से काम के सिलसिले में लंदन में रह रही हैं। निक जोनस कुछ दिनों पहले अपने काम के लिए यूएस आ गए हैं। हालांकि प्रियंका यूएस में ज्यादा दिन नहीं रुकेंगी और कुछ दिनों में ही वापस लंदन चली जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *