देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर सेना लगाएगी ब्रेक, राजनाथ सिंह ने आर्मी चीफ से की बात

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, रक्षा सचिव और डीआरडीओ प्रमुख से बात की है। राजनाथ सिंह ने सभी से कोविड-19 संकट के दौरान नागरिकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी चीफ से कहा कि सेना के स्थानीय कमांडर मुख्यमंत्रियों से बात करें और हरसंभव मदद दें। रक्षा सचिव ने भी देशभर के कैंट बोर्ड अस्पतालों में छावनी से इतर नागरिकों के लिए भी मेडिकल सुविधा देने का निर्देश दिया है।

राजनाथ सिंह के आदेश पर डीआरडीओ ने लखनऊ में 150 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में कोरोना के हालात को देखते हुए डीआरडीओ की मदद से राजधानी के अस्पतालों को 150 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर भिजवाए हैं।

डीआरडीओ की ओर से लखनऊ को 1000 ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जाएंगे, जो कि अलग-अलग समय में राजधानी पहुंचेंगे। इसके अलावा लखनऊ में डीआरडीओ 750 बेड का एक अस्पताल भी बनाएगा, जिसे अगले कुछ दिनों में शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *