देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

देश में बीते दिन पंजाब समेत दो केन्द्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामले घटे

नई दिल्ली, 08 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, अंडमान निकोबार तथा दादर और नागर हवेली तथा दमन और दीव में सक्रिय मामले घटे है। इस दौरान पंजाब में सबसे अधिक 58 सक्रिय मामले, उसके बाद दादर और नागर हवेली तथा दमन और दीव में पांच सक्रिय मामले तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में दो सक्रिय मामले घटे है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरूवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1,26,789 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574 हो गयी है। वहीं इस दौरान 59,258 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,18,51,393 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 9,10,319 हो गये हैं। इसी अवधि में 685 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,66,862 हो गयी है।
देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 91.67 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 7.04 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.29 फीसदी रह गयी है। विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैंः-
राज्य………………..सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार…..49……..5020……..62
आंध्रप्रदेश………….13276… 892736…7262
अरुणाचल प्रदेश……17……….16788…..56
असम……………….2194……215722…1111
बिहार……………….5926…….264402..1591
चंडीगढ़……………..3121……25688……388
छत्तीसगढ़………….58883…..333227…4469
दादर और नागर हवेली
तथा दमन और दीव..191……3619………..2
दिल्ली……………..19455……659980…11133
गोवा……………….2858……..56531…….840
गुजरात……………18684……305149…..4620
हरियाणा…………..15237….286182……3219
हिमाचल प्रदेश…..4158…….61642…….1090
जम्मू और कश्मीर..5035…..127774…..2018
झारखंड……………7872……121885…..1151
कर्नाटक…………..49273….971556…..12731
केरल……………..31806…..1108078… 4710
लद्दाख……………446……….9836……….130
लक्षद्वीप………….53 …………716………….1
मध्यप्रदेश……….26059…287869……4086
महाराष्ट्र…………502982…2613627.. 56652
मणिपुर……………75……….28998……….374
मेघालय…………108……….13882………150
मिजोरम…………60…………4451…………11
नागालैंड ………141………..12143……….92
ओडिशा………..4062…….338662…..1923
पुड्डुचेरी…………1820………40442……687
पंजाब………….25855……226887….7278
राजस्थान……..18146……..325779…2866
सिक्किम………95…………..6086……..136
तमिलनाडु……27743…….870546….12821
तेलंगाना……..13712……..303601…..1741
त्रिपुरा………….124…………33095……393
उत्तराखंड……4526………98444……..1741
उत्तरप्रदेश….31987………604979…..8964
पं बंगाल…..14290……….575371…..10363
कुल……….910319….11851393…..166862

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *