Wednesday, March 18, 2026
Latest:
खेल

एशियाई कप फुटबॉल के लिये पहुंची फिलीपींस टीम

मुंबई, 14 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर आशंकाओं के बीच फिलीपींस की टीम 20 जनवरी से शुरू हो रहे एएफसी महिला एशिया कप के लिये शुक्रवार को यहां पहुंच गई।

इससे पहले चीनी ताइपै की टीम कल ही यहां पहुंच गई थी। यह टूर्नामेंट महाराष्ट्र के तीन स्थानों पुणे, मुंबई और नवी मुंबई में खेला जायेगा।

भारतीय टीम भी कोच्चि से कल यहां पहुंच गई। एक सूत्र ने बताया,’’ फिलीपींस की टीम तड़के यहां पहुंची है।’’

भारत 1980 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। फिलीपींस को ग्रुप बी में आस्ट्रेलिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया के साथ रखा गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *