देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

कांग्रेस ने धोडी को दादरा नागर हवेली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। कांग्रेस ने महेश कुमार बल्लू भाई धोडी को दादरा नागर हवेली संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक ने शुक्रवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके नाम को मंजूरी दी है। यह सीट मोहन देलकर के निधन के कारण खाली हुई है। शिवसेना ने एक दिन पहले पार्टी में शामिल हुई श्री देलकर की पत्नी कलाबेन को यहां से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट के लिए 30 अक्टूबर को उपचुनाव हैं और आठ अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *