Sunday, March 22, 2026
Latest:
देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

दिल्ली में सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ

नई दिल्ली, 13 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। दिल्लीवासियों की बृहस्पतिवार की सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी और खुशगवार मौसम के साथ हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री कम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे तक 71 प्रतिशत दर्ज की गई।

बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 23.5 डिग्री सेल्सियस और 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *