Friday, March 20, 2026
Latest:
खेल

अक्टूबर 2022 में होगा महिला रग्बी विश्व कप

वेलिंगटन, 12 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित किया गया महिला रग्बी विश्व कप अगले साल अक्टूबर में न्यूजीलैंड में आयोजित किया जाएगा।

विश्व रग्बी ने बुधवार को 12 टीमों के इस टूर्नामेंट का नया कार्यक्रम जारी किया। इससे पहले इसका आयोजन 18 सितंबर से 16 अक्टूबर 2021 के बीच होना था लेकिन अब यह आठ अक्टूबर से 12 नवंबर 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा।

टीमों को मैचों के बीच कम से कम पांच दिन के विश्राम का समय देने के लिये टूर्नामेंट को 35 के बजाय 43 दिन का कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *