Sunday, March 22, 2026
Latest:
देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

अदालत ने फेसबुक, व्हाट्सऐप की अपीलों पर सीसीआई से मांगा जवाब

नई दिल्ली, 06 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से फेसबुक और व्हाट्सऐप की उन अपीलों पर जवाब मांगा जिसमें मैसेजिंग ऐप की नई गोपनीयता नीति की जांच का आदेश देने के खिलाफ उनकी याचिकाओं को खारिज करने के एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी गई है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने जांच का आदेश देने वाले सीसीआई को नोटिस जारी किया और उससे 21 मई को अगली सुनवाई तक जवाब मांगा।

एकल पीठ ने 22 अप्रैल को अपने आदेश में कहा था कि हालांकि सीसीआई के लिए व्हाट्सऐप की नई गोपनीयता नीति के खिलाफ उच्चतम न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर याचिकाओं के परिणाम की प्रतीक्षा करना ‘विवेकपूर्ण’ होगा लेकिन ऐसा नहीं करने से नियामक का आदेश ‘विकृत’ या ‘अधिकार क्षेत्र को कम करने वाला’ नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *