Sunday, March 22, 2026
Latest:
व्यापार

कमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चाातेल वायदा कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली, 03 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को घटाने से वाायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 29 रुपये की गिरावट के साथ 4,694 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के मई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 29 रुपये अथवा 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,694 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 6,002 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के बीच व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने के कारण वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में गिरावट आई।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.61 प्रतिशत धटकर 63.19 डालर प्रति बैरल रह गया। वहीं, वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.57 प्रतिशत घटकर 66.38 डालर प्रति बैरल रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *