Sunday, March 22, 2026
Latest:
व्यापार

महिंद्रा ने नए संयंत्र के साथ दक्षिण अफ्रीफी बाजार में भरोसे को दोहराया

जोहानिसबर्ग, 09 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। महिंद्रा साउथ अफ्रीका ने दक्षिण अफ्रीकी बाजार में भरोसे को दोहराते एक नया वेयरहाउस चालू किया।

महिंद्रा साउथ अफ्रीका के सीईओ राजेश गुप्ता ने कहा, ‘‘महिंद्रा को पिछले तीन साल में दो बार सबसे तेजी से बढ़ते कारोबारी ब्रांड के रूप में पहचान मिली है, क्योंकि हमने रिकॉर्ड संख्या में नए खरीदारों को आकर्षित किया है।’’

गुप्ता ने कहा, ‘‘हमारी बिक्री में इस बढ़ोतरी और डीलरों की संख्या में बढ़ोतरी के चलते बड़ा वेयरहाउस जरूरी हो गया था।’’

उन्होंने बताया कि नया वेयरहाउस काफी बड़ा होने के साथ ही नई तकनीक से भी लैस है, जहां सभी हिस्सों की सजीव निगरानी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *