Tuesday, March 17, 2026
Latest:
देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

बिहार में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ किसानों का भारत बंद

पटना, 26 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत अन्य विपक्षी दल समर्थित किसानों का भारत बंद आज शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। राजधानी पटना में बंद के आह्वान को देखते हुए सभी प्रमुख चैक-चैराहों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस जवान लगातार गश्त लगा रहे हैं। पटना जंक्शन पर रेल पुलिस के जवान जहां स्टेशन परिसर में चैकसी करते दिखाई पड़ रहे हैं तो वहीं स्टेशन के बाहर सामान्य प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। राजधानी पटना में सुबह के समय अन्य दिनों की तरह ही यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। सड़क किनारे रोज की तरह ही दुकानें सजी हुई है। नगर बस की सेवा भी आम दिनों की तरह ही चल रही है। अभी तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *