Sunday, March 22, 2026
Latest:
व्यापार

पेट्रोल डीजल की कीमतों में चैथे दिन स्थिरता

नयी दिल्ली, 03 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी आने से बुधवार को घरेलू बाजार मे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चैथे दिन स्थिरता रही। राजधानी दिल्ली में अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 मार्च को इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी आई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 63 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। कल ओपेक प्लस देशों की बैठक होने वाली है जिसमें तेल उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *