Wednesday, March 18, 2026
Latest:
व्यापार

शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 29 पैसे गिरा

मुंबई, 01 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और विदेशी मुद्रा की निकासी से अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 29 पैसे की गिरावट के साथ 73.76 रुपये प्रति डालर पर कारोबार कर रहा था। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में कारोबार की शुरुआत में घरेलू मुद्रा 73.76 रुपये प्रति डालर पर खुली। यह स्तर इसके पिछले बंद भाव के मुकाबले 29 पैसे नीचे रहा। गत सप्ताहांत शुक्रवार को डालर के मुकाबले रुपया 73.47 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की ताकत को आंकने वाला डालर इंडेक्स 0.03 प्रतिशत गिरकर 90.84 अंक पर रहा। रिलायंस सिक्युरिटीज ने अपने एक शोध पत्र में कहा है, ‘‘अमेरिकी डालर की कमजोरी से काफी हद तक रुपये की गिरावट को थामने में मदद मिल सकती है लेकिन विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर निकासी का धारणा पर असर पड़ सकता है।’’नोट में कहा गया है कि ज्यादातर एशियाई मुद्राओं में सोमवार को मजबूती का रुख रहा इससे भी धारणा में सुधार आ सकता है। इस बीच, ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव वैश्विक बाजार में 1.51 प्रतिशत बढ़कर 65.39 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *