Wednesday, March 18, 2026
Latest:
देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

देश को गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक बुद्धिमत्ता, प्रतिबद्धता की जरूरत: देवगौड़ा

बेंगलुरु, 10 फरवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने बुधवार को कहा कि देश को गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक बुद्धिमत्ता और प्रतिबद्धता की जरूरत है।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गलाम नबी आजाद की सदन से विदाई पर जनता दल (सेकुलर) के प्रमुख ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू्-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को कई वर्षों की दोस्ती और भाई-चारे के लिए शुक्रिया अदा किया।

देव गौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘ देश को उनकी राजनीतिक बुद्धिमत्ता तथा प्रतिबद्धता की जरूरत है और मुझे विश्वास है कि देश को और कई वर्षों तक उनकी सेवाएं मिलेंगी।’’

राज्यसभा में आजाद का कार्यकाल अगले सप्ताह समाप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *