खेल

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी बने

मुंबई, 30 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए टी20 क्रिकेट में 550 छक्के पूरे कर एशिया के पहले खिलाड़ी बनने का इतिहास रचा।

आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 550 छक्के पूरे करके इतिहास रच दिया। वो ऐसा कारनामा करने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

रोहित शर्मा को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए महज 3 छक्के की जरूरत थी। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पावरप्ले के दौरान ही 3 छक्का लगाकर यह मुकाम हासिल किया। रोहित ने मैच का अपना पहला छक्का वैभव अरोड़ा के फेंके तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लगाया, और दूसरा छक्का चौथे ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर आया। रविवार को मुंबई इंडियंस के लिए क्रीज पर रहते हुए, रोहित ने कुल छह चौके और छह छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने केकेआर से मिले 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 38 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली।

क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने नाम अब टी20 क्रिकेट में कुल 553 छक्के का रिकॉर्ड है। टी20 में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2005 से 2022 तक 463 T20 मैच खेले और 1056 छक्के लगाए। उनके बाद कीरोन पोलार्ड का नंबर आता है, जिनके नाम अब तक खेले गए 735 T20 मैचों में 982 छक्के दर्ज हैं। T20s में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कुल 8 बल्लेबाज रोहित से आगे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी एशिया का नहीं है।

T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले एशियाई बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा पहले और विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। आईपीएल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने अब तक 415 टी20 मैचों में 440 छक्के जड़े हैं। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक हैं, जिन्होंने 557 मैचों में 422 छक्के लगाए। वहीं, चौथे स्थान पर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या ने 361 मैचों में 419 छक्कों के साथ अपनी ताकत दिखाई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *