Sunday, March 22, 2026
Latest:
मनोरंजन

सोनू सूद ने रिलीज किया अर्जुन राज की फिल्म खेल पासपोर्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर

मुंबई, 17 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सोनू सूद ने निर्देशक अर्जुन राज की आने वाली हिंदी फिल्म खेल पासपोर्ट का का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। सोनू सूद ने निर्देशक अर्जुन राज की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छा काम किया है। यह बयान फिल्म के लिए एक सकारात्मक संकेत है और दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा रहा है।

फिल्म खेल पासपोर्ट का निर्माण हैप्पी क्राउड एंटरटेनमेंट, किंग केयान एंटरटेनमेंट और रजिया पठान के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म को राजवंत शर्मा को-प्रोडयूस कर रहे हैं। अर्जुन राज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लेखक अर्जुन राज, रंजू साइकोलोनी और रजिया पठान है। इस फिल्म में राजवंत शर्मा, गौरी शंकर, आरिफ सहडोल, हेरंब, मेघा सक्सेना, आनंद शर्मा, जेबा खान, अर्जुनराज ने अहम भूमिका निभायी है। डीओपी शक्ति सोनी, लखिंदर शॉ (लक्की) हैं। फिल्म का संगीत हृजु रॉय ने तैयार किया हैं। रवि बासनेट के रचित गीतों को अरिंदम चक्रवर्ती मंजीरा गांगुली ने मधुर आवाज से सजाया है। इस फिल्म का ट्रेलर 18 अप्रैल को डीआरजे रिकॉर्ड म्यूजिक से रिलीज होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *