व्यापार

महाशिवरात्रि के अवसर पर शेयर बाजार बंद

-साल 2025 में शेयर बाजार में कुल 14 छुट्टियां रहेंगी

मुंबई, 26 फरवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। 26 फरवरी बुधवार को दुनियाभर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। शेयर बाजार की छुट्टियों के बारे में बीएसई और एनएसई साल शुरू होने से पहले ही लिस्ट जारी कर देते हैं। इस लिस्ट के अनुसार बुधवार को महाशिवरात्रि पर शेयर बाजार बंद रहेगा। बीएसई और एनएसई किसी में भी कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। साल 2025 में शेयर बाजार में कुल 14 छुट्टियां हैं। महाशिवरात्रि की छुट्टी के बाद अगली छुट्टी होली पर होगी। इस साल शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट इस प्रकार है:
14 मार्च (शुक्रवार): होली
31 मार्च (सोमवार): ईद-उल-फितर
10 अप्रैल (गुरुवार): महावीर जयंती
14 अप्रैल (सोमवार): अंबेडकर जयंती
18 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे
1 मई (गुरुवार): महाराष्ट्र दिवस
15 अगस्त (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस
27 अगस्त (बुधवार): गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर (गुरुवार): गांधी जयंती
21 अक्टूबर (मंगलवार): दिवाली (लक्ष्मी पूजन)
22 अक्टूबर (बुधवार): दिवाली (बलिप्रतिपदा)
5 नवंबर (बुधवार): गुरुनानक देव जयंती
25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस
भारतीय शेयर बाजार का समय सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होता है। इसमें प्री-ओपन सत्र सुबह 9 बजे शुरू होता है। एक्सचेंजों के छुट्टियों के कार्यक्रम के अनुसार बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है। इसके अलावा शेयर मार्केट सार्वजनिक छुट्टियों के दौरान भी बंद रहती है। इस बार कई छुट्टियां वीकेंड यानी शनिवार या रविवार को हैं। इनमें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), श्रीराम नवमी (6 अप्रैल) और मुहर्रम (6 जुलाई) रविवार को हैं। वहीं बकरीद 7 जून शनिवार की है। ऐसे में इन छुट्टियों को कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है। वहीं वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के बावजूद मंगलवार को सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला। बाजार बंद होने से करीब आधा घंटे पहले इसमें कुछ गिरावट आई। बावजूद इसके यह 147.71 अंकों की बढ़त के साथ 74,602.12 अंक पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी लाल रंग के निशान पर खुला और लाल रंग के निशान पर ही बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें अच्छी तेजी आई थी, लेकिन यह ज्यादा समय नहीं रही। निफ्टी 5.80 अंक की गिरावट के साथ 22,547.55 पर बंद हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *