Friday, March 20, 2026
Latest:
देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

उच्चतम न्यायालय ने मादक पदार्थ रैकेट मामले में कन्नड़ अभिनेत्री को जमानत दी

नई दिल्ली, 20 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। उच्चतम न्यायालय ने मादक पदार्थ रैकेट मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन, न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने मामले में अभिनेत्री एवं अन्य को जमानत नहीं देने से संबंधित कर्नाटक उच्च न्यायालय के पिछले साल तीन नवंबर के फैसले को रद्द कर दिया। मादक पदार्थों पर रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कर्नाटक पुलिस ने मामले में पिछले साल सितंबर में द्विवेदी एवं अन्य को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *