Wednesday, March 18, 2026
Latest:
व्यापार

स्थिर रहे पेट्रोल -डीजल के दाम

नई दिल्ली, 20 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार दो दिन बढ़ने के बाद बुधवार को स्थिर रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 85.20 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। मुंबई में यह 91.80 रुपये, चेन्नई में 87.85 रुपये और कोलकाता में 86.63 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। चारों महानगरों में इसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर है। डीजल की कीमत दिल्ली में 75.38 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 82.13 रुपये, चेन्नई में 80.67 रुपये और कोलकाता में 78.97 रुपये प्रति लीटर पर रही जो तीनों महानगरों में अब तक का रिकॉर्ड उच्च भाव है।
पेट्रोल डीजल
दिल्ली——85. 20——75.38
मुंबई——-91.80——82.13
चेन्नई——87.85——80.67
कोलकाता—86.63——78.97

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *