Friday, March 20, 2026
Latest:
व्यापार

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत

मुंबई, 19 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 13 पैसे चढ़कर 73.15 के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.16 पर खुली और बढ़त के साथ 73.15 के स्तर पर आ गई, जो पिछले बंद के मुकाबले 13 पैसे की मजबूती दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 73.28 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को सकल आधार पर 650.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.47 प्रतिशत बढ़कर 55.01 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *