देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले टिकट जिताऊ कैंडिडेट को मिलेगी

-: सक्षम भारत :-

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले की राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट जिताऊ कैंडिडेट को मिलेगी। यह नहीं की जितेंद्र सिंह का फला चहेता है तो आंख बंद कर पार्टी टिकट दे देगी। पूरा फीडबैक लेने के बाद ही टिकट दिया जाएगा। यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का। वह सोमवार को मंगलवार को फूल बाग में मंगलवार को आए लोगों से मुलाकात कर रहे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने महसूस किया है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश में हजारों की तादाद में टिकट मांग रहे हैं। यह अच्छी बात है। यह दर्शाता है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है। उन्हें पता है कि कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। कांग्रेस सरकार ने 5 साल में ऐतिहासिक और विकास के काम किए हैं। कांग्रेस सरकार की योजनाएं घोषणाएं नहीं है बल्कि धरातल पर हैं। पूरे प्रदेश में अच्छा माहौल बना हुआ है। कांग्रेस टिकट के लिए पहले पीएसी फिर उसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी जांच करेगी। जिसमें मेरिट में जो कंडीडेट सबसे ऊपर होगा उसे टिकट मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ज्यादा से ज्यादा महिला और युवाओं को इस बार मौका देगी। बड़े नेताओं को साइड नहीं किया जाएगा बल्कि उन्हें भी मिक्स कर मौका दिया जाएगा। उनका अनुभव भी जरूरी है।

रिपोर्ट:- अजय शर्मा, अलवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *