Monday, March 23, 2026
Latest:
व्यापार

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 24 वें दिन स्थिर

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। देश में तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 24वें दिन गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।
दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज 83.71 रुपये और डीजल का 73.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।
सात दिसम्बर तक लगातार छह दिनों में पेट्रोल की कीमत 1.37 रुपये और डीजल की 1.45 रुपये प्रति लीटर बढ़ी थीं। उसके बाद से दोनों ईंधन के दाम स्थिर रहे थे।
आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार रहे…
पेट्रोल डीजल
दिल्ली 83.71 73.87
मुंबई 90.34 80.51
चेन्नई 86.51 79.21
कोलकाता 85.19 77.44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *