Friday, March 20, 2026
Latest:
व्यापार

आकलन वर्ष 2023-24 के लिये अबतक दो करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल

नई दिल्ली, 11 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। आकलन वर्ष 2023-24 के लिये अब तक दो करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे जा चुके हैं।

आयकर विभाग ने मंगलवार को ट्विटर पर जारी एक सूचना में कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिये 11 जुलाई तक दो करोड़ आयकर रिटर्न भरे गये हैं।

पिछले साल 20 जुलाई तक दो करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किये गये थे।

आयकर विभाग ने अपने ट्वीट में कहा, ”…करदाताओं के सहयोग से हमने पिछले साल के मुकाबले दो करोड़ का आंकड़ा इस वर्ष नौ दिन पहले ही हासिल कर लिया है।”

कर विभाग ने आकलन वर्ष 2023-24 के लिये अब तक रिटर्न नहीं भरने वालों से अंतिम समय की जल्दबाजी से बचने के लिये यथाशीघ्र रिटर्न दाखिल करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *