Wednesday, March 18, 2026
Latest:
व्यापार

सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

मुंबई, 16 फरवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। वैश्विक बाजार की तेजी के प्रभाव से स्थानीय स्तर पर आईटी, इंडस्ट्रियल्स, धातु, टेक और कमोडिटीज समेत पंद्रह समूहों में हुई लिवाली से आज शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भी बढ़त रही।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 44.42 अंक चढ़कर 61319.51 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 20 अंक बढ़कर 18035.85 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.93 प्रतिशत की तेजी लेकर 24,870.57 अंक और स्मॉलकैप 0.90 प्रतिशत मजबूत होकर 28,112.76 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3625 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1872 में लिवाली जबकि 1586 में बिकवाली हुई वहीं 167 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 25 कंपनियों में तेजी जबकि 24 में गिरावट रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
बीएसई के 15 समूहों में लिवाली हुई। कमोडिटीज 1.08, सीडी 0.26, ऊर्जा 0.46, हेल्थकेयर 0.87, इंडस्ट्रियल्स 1.13, आईटी 1.27, दूरसंचार 0.38, यूटिलिटीज 0.02, कैपिटल गुड्स 0.97, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.11, धातु 1.28, तेल एवं गैस 0.61, पावर 0.03, रियल्टी 1.34 और टेक समूह के शेयर 0.79 प्रतिशत चढ़ गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.35, जर्मनी का डैक्स 0.45, जापान का निक्केई 0.71 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.84 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.96 प्रतिशत की गिरावट रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *