Saturday, March 21, 2026
Latest:
देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया

जालंधर, 22 दिसंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान से भारत में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया है।
बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि तरनतारन जिले के फिरोजपुर सेक्टर में हरभजन सीमा चौकी के पास बुधवार रात आठ बजे भारतीय सीमा में पाकिस्तानी ड्रोन ने प्रवेश किया। उन्होने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों ने ड्रोन फायरिंग कर मार गिरा दिया। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह जब इलाके की तलाशी ली गई, तो ड्रोन एक खेत में पड़ा मिला। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए तलाश जारी है कि क्या ड्रोन ने कोई खेप गिराई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *