Wednesday, March 18, 2026
Latest:
व्यापार

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे चढ़कर 82.63 पर पहुंचा

मुंबई, 04 नवंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे चढ़कर 82.63 रुपये पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.85 पर खुला, और फिर बढ़कर 82.63 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 25 पैसे की वृद्धि दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर 82.88 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत गिरकर 112.67 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 677.62 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *