Wednesday, March 18, 2026
Latest:
देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, बर्खास्त

नई दिल्ली, 20 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। दिल्ली पुलिस ने अपने ही सिपाही के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के विरोध में और आरोपी सिपाही को गिरफ्तार न किए जाने से गुस्साई भीड़ ने जब थाने का घेराव किया, तो आरोपी को गिरफ्तार कर उसे बर्खास्त भी कर दिया गया। घटना एक दिन पहले की बताई जाती है।

इलाके के नागरिकों का गुस्सा देखते हुए पुलिस ने सिपाही के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला तो घटना के कुछ देर बाद दर्ज कर लिया, लेकिन पीड़ित परिवार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर घटना के बाद से ही उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस अधिकारियों और न्यू उस्मानपुर थाने के चक्कर काट रहा था।

जब सिपाही को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पीड़ित परिवार ने स्थानीय निवासियों के साथ थाना घेर लिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है। घटना के दो दिन बाद भी इस सिलसिले में उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त और दिल्ली पुलिस प्रवक्ता की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *