Wednesday, March 18, 2026
Latest:
व्यापार

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 79.25 पर आया

मुंबई, 08 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के चलते शुक्रवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 79.25 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.20 पर खुला, और फिर गिरावट के साथ 79.25 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.13 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 107.07 पर था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत बढ़कर 104.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 925.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *