Sunday, March 22, 2026
Latest:
मनोरंजन

संजय लीला भंसाली ने शुरू की ‘हीरामंडी’ की शूटिंग

मुंबई, 30 जून (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘हीरामंडी’ की शूटिंग शुरू कर दी है। संजय लीला भंसाली ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए फिल्म ‘हीरामंडी’ को निर्देशित कर रहे हैं। ‘हीरा मंडी’ की शूटिंग शुरू कर दी गयी है। हीरामंडी का पहला सीन मनीषा कोइराला और अदिति राव हैदरी पर फिल्माया गया है। ऋचा चड्ढा भी जल्द ही अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।

‘हीरा मंडी’ के लिए मुंबई में दो विशाल और भव्य सेट लगाए गए हैं। इनमें से एक पर सीरीज का पहला शेड्यूल शुरू हो चुका है। शूटिंग के पहले दिन मनीषा कोइराला ने श्री गणेश किया। उनके साथ अदिति राव हैदरी ने भी काम किया। दोनों के साथ एक मुजरा फिल्माया जा रहा है।इस गाने की करीब हफ्ता भर में शूटिंग पूरी होनी है, जिसके बाद सीरीज के बाकी कलाकार भी इसकी शूटिंग में शामिल हो जाएंगे। हीरामंडी में मनीषा और अदिति के अलावा हुमा कुरैशी और ऋचा चड्ढा भी अहम भूमिकाओं में हैं।’हीरामंडी’ की कहानी हिंदुस्तान और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान वैश्याओं की जिंदगी पर होगी। संजय लीला भंसाली का यह बहुत ही पुराना प्रोजेक्ट है और वह इसे पिछले 12 सालों से बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति देखने को मिलेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *