Wednesday, March 18, 2026
Latest:
देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

बलिया, 20 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आर के नैय्यर ने बताया कि सिकंदरपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की निशानदेही पर थाना क्षेत्र के खरीद दरौली मार्ग के पास अवैध असलहा फैक्टरी का भण्डाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तमंचे, कारतूस, अर्ध निर्मित तमंचे और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में मौके से पिन्टू पासवान, गोलू वर्मा व सचिन राजभर को गिरफ्तार किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *