Thursday, March 19, 2026
Latest:
देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

प्रधानमंत्री ने विख्यात कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली, 18 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विख्यात कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि उन्होंने अपनी कृतियों, काटूर्नों और दृष्टांतों के माध्यम से अनेक लोगों के जीवन को रोशन किया।

97 वर्षीय देबनाथ का आज कोलकात में निधन हो गया। उन्हें पिछले साल पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ष्श्री नारायण देबनाथ जी ने अपनी कृतियों, कार्टूनों और दृष्टांतों के माध्यम से अनेक लोगों के जीवन को रोशन किया। उनकी रचनाएं उनकी बौद्धिक शक्ति को दर्शाती हैं। उनके द्वारा बनाए गए पात्र हमेशा लोकप्रिय रहेंगे। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।ष्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *