Friday, March 20, 2026
Latest:
देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

रेल हादसा में घायलों से मिले रेल मंत्री

सिलीगुड़ी, 14 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी के दोमोहनी में हुए रेल हादसे में घायलों से मुलकात की है।

शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घायलों से मुलाकात करने से पहले घटनास्थल का दौरा किया।

इसके बाद वे हादसे में घायल यात्रियों से मुलाकात करने के लिए जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। मंत्री ने चिकित्सकों से भी वार्ता की और सभी को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी के दोमोहनी में गुरुवार शाम को गुवाहटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से अबतक 9 यात्रियों की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि 46 यात्री घायल हैं। जिनमें कुछ यात्री जलपाईगुड़ी और मयनागुड़ी तथा कुछ उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *