Monday, March 23, 2026
Latest:
व्यापार

पेट्रोल और डीजल की कीमतें 58 वें दिन भी स्थिर

नई दिल्ली, 01 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को लगातार 58 वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। केंद्र सरकार के पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर उत्पाद शुल्क क्रमशः पांच और दस रूपये घटाये जाने की घोषणा चार नवंबर को किये जाने के बाद कीमतों में काफी कमी आयी थी और इसके बाद राज्य सरकार के वैट कम करने के फैसले के बाद दिल्ली में दो दिसंबर को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। दूसरे मेट्रो शहरों में हालांकि पिछले 57 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

घरेलू बाजार में 58 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में वैट कम किये जाने के कारण भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहेः
चार महानगरो में पेट्रोल और डीजल की कीमते इस प्रकार रहीः
महानगर…………पेट्रोल………….डीजल
……………………(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली……………95.41……….. 86.67
कोलकाता ……..104.67……….89.79
मुंबई …………….109.98……..94.14
चेन्नई………………101.40……91.43

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *