Saturday, March 21, 2026
Latest:
मनोरंजन

बर्थडे मनाने के बाद करीना कपूर ने बिकिनी में शेयर की स्टनिंग तस्वीर, लिखा- चलो गर्मियां खत्म

मुंबई, 23 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। करीना कपूर खान इस वक्त मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, जहां से वह रोजाना दिलकश तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही उन्होंने पति सैफ अली खान के साथ अपना बर्थडे मनाया, जिसकी तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर छाई हैं। इसी बीच करीना ने अपनी एक स्टनिंग तस्वीर शेयर की है, जो खूब चर्चा बटोर रही है।

इस तस्वीर में करीना ब्लैक कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। करीना ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, ‘चलो अब गर्मियां खत्म।’ करीना की यह मिरर सेल्फी इंटरनेट पर छाई हुई है। इसमें वह बिकिनी के ऊपर एक शर्ट पहने दिख रही हैं।

बता दें कि करीना कपूर का 21 सितंबर को बर्थडे था, जिसे उन्होंने बहुत ही यादगार तरीके से मनाया। पति सैफ अली खान ने भी उन्हें सरप्राइज दिए। बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद करीना ने फैन्स के लिए स्पेशल नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने सभी को थैंक्यू कहा था। इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए गए पोस्ट में करीना कपूर ने लिखा था, ‘आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने हर किसी के मेसेज का जवाब देने की कोशिश की। सॉरी अगर कोई छूट गया हो तो। बहुत ही गजब का दिन रहा आज।’

प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही आमिर खान स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी। पिछले कुछ दिनों से वह ‘सीताः द इन्कार्नेशन’ फिल्म में सीता के रोल को लेकर चर्चा में रहीं। कहा जा रहा था कि उन्होंने सीता के रोल के लिए 12 करोड़ रुपये मांगे थे। लेकिन हाल ही मेकर्स ने कन्फर्म किया कि सीता के रोल के लिए करीना को कभी अप्रोच नहीं किया गया। उनकी पहली पसंद हमेशा से कंगना रनौत रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *