Saturday, March 21, 2026
Latest:
मनोरंजन

बिग बी की नातिन नव्या नवेली से अफेयर पर मिजान जाफरी ने दी सफाई, बोले- मैं बिल्कुल सिंगल हूं

मुंबई, 27 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। पिछले काफी समय से ऐसी चर्चा है कि जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी का अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ अफेयर चल रहा है। पिछले कुछ साल से इन दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। साल 2017 में मिजान और नव्या को मूवी थिअटर में साथ देखा गया था। हालांकि मिजान और नव्या दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप की बातों को कन्फर्म नहीं किया है। अब इस पर एक बार फिर मिजान का रिऐक्शन सामने आया है।

मिजान जाफरी ने एक हालिया इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा है कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं और इस समय सिंगल हैं। उन्होंने कहा कि वह जब भी कुछ बोलते हैं तो उसका गलत मतलब निकाला जाता है और कुछ और ही बात बनाई जाती है। मिजान ने आगे कहा कि इसीलिए उन्होंने फैसला लिया कि वह लोगों को सच्चाई बता देना चाहते हैं। मिजान ने अपनी फीमेल फैन्स को कहा कि जिन सभी ने यह बात सुनी है कि वह रिलेशनशिप में हैं बिल्कुल गलत खबर हैं। मिजान ने आगे कहा कि वह पूरी तरह से सिंगल हैं और अभी केवल अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।

एक टीवी चेनल बात करते हुए मिजान ने कहा था कि उनके रिलेशनशिप की खबरों से उनकी और नव्या नवेली नंदा की दोस्ती पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। मिजान ने कहा कि वह और नव्या काफी मैच्योर हैं और उन्हें ऐसी अफवाहों से फर्क नहीं पड़ता है। मिजान ने कहा कि वह इस मुद्दे पर पहले ही काफी कुछ बोल चुके हैं इसलिए अब ऐसी खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

बता दें कि मिजान जाफरी ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘मलाल’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। हाल में उनकी फिल्म ‘हंगामा 2’ ऑनलाइन रिलीज हुई है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मिजान जाफरी के अलावा शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, प्रणिता सुभाष, मनोज जोशी और राजपाल यादव जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *