Thursday, March 26, 2026
Latest:
देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

मुंजापारा महेंद्रभाई ने महिला और बाल विकास राज्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाला

नई दिल्ली, 08 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। पहली बार लोकसभा सदस्य बने मुंजापारा महेंद्रभाई ने बृहस्पतिवार को महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री का प्रभार संभाल लिया। महेंद्रभाई जानेमाने हृदयरोग विशेषज्ञ हैं और गुजरात में मेडिसिन के प्राध्यापक रहे हैं। उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से जनरल मेडिसिन और चिकित्सा शास्त्र में एमडी की डिग्री प्राप्त की है। महेंद्रभाई (52) बुधवार को मंत्रिपरिषद में शामिल 36 नए मंत्रियों में से एक हैं। उनके सामने देश में महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की समस्या का मुद्दा एक बड़ी चुनौतियों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *