Saturday, March 21, 2026
Latest:
मनोरंजन

रणवीर सिंह के साथ रोमांस करने के लिए तैयार आलिया भट्ट

मुंबई, 06 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। फिल्मकार करण जौहर ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। करण जौहर ही इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। जौहर ने आखिरी बार 2016 में आई फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ का निर्देशन किया था।

निर्देशक ने ट्वीट किया, ‘‘ एक बार फिर कैमरे के पीछे आने को उत्साहित हूं…वह भी जब मेरे पसंदीदा कलाकार कैमरे के सामने होंगे। पेश कर रहा हूं, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखी है।’’ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 2022 में रिलीज होगी। आलिया भट्ट (28) ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘ मेरे पसंदीदा लोगों के साथ एक असाधारण प्रेम कहानी।’’ वहीं, रणवीर सिंह ने लिखा ‘‘ खास दिन पर खास घोषणा।’’ सिंह का आज 36वां जन्मदिन है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *