Wednesday, March 18, 2026
Latest:
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा जुलाई से ‘थैंक गॉड’ की शूटिंग शुरू करेंगे

मुंबई, 30 जून (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा जुलाई से ‘थैंक गॉड’ की शूटिंग शुरू करेंगे। अभिनेता ने जनवरी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की वजह से शूटिंग बीच में ही रुक गई। उन्होंने कहा कि वह सेट पर आने को लेकर उत्साह से भरे हैं।

अभिनेता ने एक बयान में बताया, ‘‘लंबे इंतजार के बाद ऐसा हो रहा है और मैं शूटिंग की हलचल से भरी जिंदगी में लौटने को बेकरार हूं। मैं रचनात्मक ऊर्जा और पूरे काम को बहुत याद कर रहा था।’’

सोमवार को मल्होत्रा एक अन्य शूटिंग में व्यस्त थे, हालांकि अभी इसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इंद्र कुमार निर्देशित ‘थैंक गॉड’ में मल्होत्रा के अलावा अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह हैं। वहीं अभिनेता इस फिल्म के अलावा ‘शेरशाह’ और जासूसी थ्रिलर ‘मिशन मजनूं’ नजर आएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *