Wednesday, March 18, 2026
Latest:
खेल

कोपा अमेरिका: पराग्वे को हराकर अर्जेंटीना नॉकआउट चरण में

साओ पाउलो, 22 जून (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। पापू गोमेज के दसवें मिनट में किये गए गोल की मदद से अर्जेंटीना ने पराग्वे को 1.0 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली। अर्जेंटीना अब तीन मैचों में सात अंक लेकर ग्रुप ए में शीर्ष पर है। यह लियोनेल मेस्सी का रिकॉर्ड 147वां मैच भी था जिन्होंने पूर्व डिफेंडर जेवियर मस्केरानो की बराबरी कर ली। चिली भी उरूग्वे से 1.1 से ड्रॉ के बाद इस ग्रुप से क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। पराग्वे के तीन और उरूग्वे के एक अंक हैं जबकि बोलिविया ने खाता नहीं खोला है। अर्जेंटीना को आखिरी ग्रुप मैच में सोमवार को बोलिविया से खेलना है जबकि पराग्वे की टक्कर चिली से होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *