Saturday, March 21, 2026
Latest:
व्यापार

स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली, 10 जून (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल कीमत बुधवार को क्रमशः 95.56 रुपये और 86.47 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। गत 04 मई से अब तक 21 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि शेष 17 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 5.16 रुपये तथा डीजल 5.74 रुपये महंगा हो चुका है। दूसरे शहरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। मुंबई में पेट्रोल 101.76 रुपये, चेन्नई में 96.94 रुपये और कोलकाता में 95.52 रुपये प्रति लीटर पर रहा। डीजल मुंबई में 93.85 रुपये कोलकाता में 89.32 रुपये और चेन्नई में 91.15 रुपये प्रति लीटर बिका। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहेः
शहर का नाम–पेट्रोल रुपये/लीटर–डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली—– 95.56—— 86.47
मुंबई——101.76—— 93.85
चेन्नई——96.94——-91.15
कोलकाता—-95.52——-89.32

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *