Saturday, March 21, 2026
Latest:
व्यापार

उबर भारत में करीब 250 इंजीनियरों को नियुक्त करेगी

बेंगलुरु, 09 जून (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। उबर ने बुधवार को कहा कि वह भारत में अपने इंजीनियरिंग और उत्पाद कार्य संबंधी परिचालन में बढ़ोतरी जारी रखने के लिए बेंगलुरु और हैदराबाद में करीब 250 इंजीनियरों की भर्ती करेगी। उबर ने एक बयान में कहा कि इन नियुक्तियों से कंपनी के कैब सेवाओं, आपूर्ति, डिजिटल पेमेंट्स, जोखिम एवं अनुपालन, ग्राहक सेवा, डेटा, सुरक्षा और वित्त प्रौद्योगिकी संबंधी दलों को मजबूती मिलेगी। कंपनी ने बताया कि ये नियुक्तियां हैदराबाद और बेंगलुरु स्थित तकनीकी केंद्रों में की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *